शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में शुरुआती सत्र में मिला-जुला रुख

अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती के बावजूद गुरुवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख है।

हालाँकि नये उत्तर अमेरिकी कारोबारी करार पर बातचीत से वैश्विक व्यापार विवाद में कमी आने की उम्मीद बनी है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.39 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 35.42 अंक या 0.16% की वृद्धि के साथ 22,883.64 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 94.32 अंक या 0.33% की कमजोरी के साथ 28,322.12 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.36% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.37% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.29% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!