शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प के बयान से फिसला अमेरिकी बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले सप्ताह चीन पर और अधिक शुल्क लगाने का ऐलान किया है।

ट्रम्प के इस बयान का अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा और इसके तीनों प्रमुख सूचकांक गिर कर बंद हुए। खबर है कि अमेरिका 200 अरब डॉलर के चीनी सामानों के आयात पर शुल्क लगा सकता है। साथ ही कल यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 137.65 अंक या 0.53% की गिरावट के साथ 25,986.92 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21.32 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 8,088.36 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 12.91 अंक या 0.44% गिर कर 2,901.13 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.81% की वृद्धि के साथ 77.77 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!