शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई (BSE) शुरू करेगा भारत-22 सूचकांक पर फ्यूचर ऐंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स

खबरों के अनुसार प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई (BSE) 03 सितंबर से भारत-22 सूचकांक पर फ्यूचर ऐंड ऑप्शन (एफऐंडओ) कॉन्ट्रैक्ट्स शुरू करने जा रहा है।

22 कंपनियों वाला भारत-22 लार्सन ऐंड टुब्रो, ऐक्सिस बैंक और आईटीसी जैसी प्रमुख केंद्र सरकारी कंपनियाँ, सरकारी बैंक और ब्लू चिप प्राइवेट कंपनियों का मिश्रण है।
भारत-22 की अन्य कंपनियों में ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, एसबीआई, भारत पेट्रोलियम, कोल इंडिया, एनबीसीसी, एनटीपीसी, एनएचपीसी, एसजेवीएनएल, गेल, पावर ग्रिड, एनएलसी इंडिया, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।
इस समय एफऐंडओ सेगमेंट में 200 से अधिक प्रतिभूतियाँ कारोबार के लिए उपलब्ध हैं। सेगमेंट में कुछ शेयर हाल ही में शामिल किये गये हैं। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!