शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त के आखरी दिन मिला-जुला रहा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिली-जुली स्थिति रही।

हालाँकि समाप्त हुए सप्ताह और अगस्त में अमेरिकी बाजार में काफी मजबूती आयी। सप्ताह में डॉव जोंस में 0.7%, नैस्डैक में 0.9% और एसऐंडपी 500 में 2.1% की वृद्धि हुई। वहीं अगस्त में डॉव जोंस 2.2%, नैस्डैक 5.7% और एसऐंडपी 500 3% ऊपर चढ़ा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.1 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 25,964.82 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21.17 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 8,109.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) हरे निशान में सपाट 2,901.52 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.45% की गिरावट के साथ 77.42 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2018)

Comments  

kaushal kumar
# kaushal kumar 2018-09-01 16:41
:-) :sad: :-* :-x :eek: :eek: :zzz :zzz :P :-x
kaushal kumar
# kaushal kumar 2018-09-01 16:39
:-) :-* :-* :cry: :-x
kaushal kumar
# kaushal kumar 2018-09-01 16:37
:D :oops: :-? :sad: :sigh:

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!