शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर जीडीपी आँकड़ों से हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी

शुक्रवार को घोषित किये गये जीडीपी आँकड़ों के सहारे आज बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की विकास दर 8.2% रही है, जो पिछले वर्षों में सर्वधिक है। साथ ही भारत सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश भी बना हुआ है। हालाँकि आज एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिली है।
इस बीच बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,645.07 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 38,915.91 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 59.72 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 38,704.79 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,680.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,751.80 पर खुल कर 11.20 अंक या 0.09% की मजबूती के साथ 11,691.70 पर चल रहा है।
उधर आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप दोनों में 0.32% की बढ़ोतरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.09% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.31% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 30 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 22 मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख