शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेसबुक और नाइकी में गिरावट से अमेरिकी बाजार में कमजोरी

मंगलवार को फेसबुक और नाइकी के शेयरों में कमजोरी के कारण अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

साथ ही तकनीकी कंपनियों एल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर में भी बिकवाली हुई, जिससे एसऐंडपी 500 टेक्नोलॉजी सूचकांक 0.3% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी गिरावट आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 12.34 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 25,952.48 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 18.29 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 8,091.25 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.8 अंक या 0.17% गिर कर 2,896.72 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम सपाट 77.43 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!