शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में गिरावट से फिसला नैस्डैक कंपोजिट, डॉव जोंस मजबूत

बुधवार को तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण नैस्डैक कंपोजिट 1% से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

दरअसल कल ट्विटर और फेसबुक के अधिकारी अमेरिकी प्राधिकारियों के सामने पेश हुए और अपनी कंपनियों का बचाव किया। खबर है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने बिना पेसबुक और ट्विटर का नाम लिये हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जानबूझकर विचारों के मुक्त आदान-प्रदान को कम कर रहे हैं। कल ट्विटर के शेयर में 6.1% और फेसबुक के शेयर में 2.3% की कमजोरी आयी। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिली।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.51 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 25,974.99 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 96.07 अंक या 1.19% की कमजोरी के साथ 7,995.17 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.12 अंक या 0.28% गिर कर 2,888.60 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.16% की गिरावट के साथ 77.27 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!