शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कारोबार की मिली-जुली शुरुआत

अमेरिका-चीन के बीच बरकरार व्यापार तनाव के कारण एशियाई बाजार गुरुवार को दबाव में दिख रहे हैं।

कई एशियाई बाजारों के सूचकांक लगातार छठे दिन कमजोर स्थिति में हैं। हालाँकि आज चीन और सिंगापुर के बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 52.37 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 22,528.46 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 74.29 अंक या 0.27% की कमजोरी के साथ 27,169.56 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.20% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.20% की बढ़त है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.21% की बढ़त है, जबकि केवल ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.28% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!