शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे दिन गिरा नैस्डैक कंपोजिट, पूरे सप्ताह में 2.6% की गिरावट

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

कल नैस्डैक में लगातार चौथे दिन गिरावट आयी। गौरतलब है कि 2008 के बाद से सितंबर महीने में यह नैस्डैक की सबसे खराब साप्ताहिक शुरुआत है। पूरे सप्ताह में यह 2.6% नीचे फिसला। साथ ही हफ्ते में एसऐंडपी 1% और डॉव जोंस 0.2% कमजोर हुआ। अमेरिकी बाजार बढ़ते व्यापार तनाव और तकनीकी शेयरों में बिकवाली का नकारात्मक असर देखने को मिला। वहीं कल यूरोपीयन बाजारों में सकारात्मक स्थिति रही।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 79.33 अंक या 0.31% की कमजोरी के साथ 25,916.54 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.18 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 7,902.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.37 अंक या 0.22% गिर कर 2,871.68 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.43% की बढ़त के साथ 76.83 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!