शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में भारी गिरावट, 38,000 के नीचे फिसला सेंसेक्स

कमजोर रुपया और वित्तीय तथा एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली के कारण कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

आज ऑटो, बैंक, फार्मा और धातू शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। साथ ही वैश्विक बाजारों में कमजोरी से भी भारतीय सूचकांकों पर नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,389.82 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38,348.39 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,882.83 के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 467.55 अंक या 1.22% की कमजोरी के साथ 37,922.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,589.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,570.25 पर खुल कर 151.00 अंक या 1.30% की गिरावट के साथ 11,438.10 पर रहा। आज निफ्टी का ऊपरी शिखर 11,573.00 और निचला स्तर 11,427.30 का रहा।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बिकवाली देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.68% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.07% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.72% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 1.23% की गिरावट दर्ज की गयी।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 8 शेयरों में मजबूती और 42 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 04 शेयरों में मजबूती और 27 शेयरों में गिरावट आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 0.99%, विप्रो में 0.26%, यस बैंक में 0.09% और टीसीएस में 0.07% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 3.72%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 3.64%, वेदांत में 3.44%, इंडसइंड बैंक में 2.54%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.35% और एचडीएफसी में 2.14% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!