शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी और ऊर्जा शेयरों में बढ़त के सहारे चढ़ा अमेरिकी बाजार

तकनीकी और ऊर्जा शेयरों में बढ़त से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

ऐप्प्ल में आयी मजबूती से तकनीकी शेयरों को सहारा मिला, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से ऊर्जा शेयरों को सहारा मिला। दूसरी ओर कल यूरोपीयन बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 113.99 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 25,971.06 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 48.31 अंक या 0.61% की बढ़त के साथ 7,972.47 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.76 अंक या 0.37% चढ़ कर 2,887.89 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.14% की बढ़त के साथ 79.06 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!