शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लौटी चमक, 305 अंक उछला सेंसेक्स

खबरों के अनुसार सरकार गिरते रुपये को संभालने के लिए कुछ कदम उठा सकती है।

इस खबर से आज रुपये को काफी सहारा मिला, जिससे शेयर बाजार में भी मजबूती आयी। भारतीय शेयर बाजार में आज एफएमसीजी, धातू और पूँजीगत वस्तुओं में खरीदारी हुई, जबकि दूरसंचार, रियल्टी और बैंक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं एशियाई बाजारों में गिरावट के बाद आज यूरोपीयन बाजारों में भी बढ़ोतरी देखी गयी। उधर वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंता के कारण कच्चे तेल के दाम भी 80 डॉलर प्रति के करीब पहुँच गये हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,413.13 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,546.42 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,752.58 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 304.83 अंक या 0.81% की मजबूती के साथ 37,717.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,287.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,340.10 पर खुल कर 82.40 अंक या 0.73% की बढ़ोतरी के साथ 11,369.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,380.75 और निचला स्तर 11,250.20 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.52% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.27% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.33% की मजबूती और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.44% की गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 29 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 18 शेयरों में मजबूती और 13 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से पावर ग्रिड में 3.40%, आईटीसी में 3.11%, सन फार्मा में 2.96%, अदाणी पोर्ट्स में 2.96%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.29% और टाटा स्टील में 2.23% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 2.30%, टाटा मोटर्स में 1.70%, भारती एयरटेल में 1.28%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.07%, यस बैंक में 0.71% और कोल इंडिया में 0.53% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख