शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में आयी हल्की मजबूती

अमेरिका और चीन के बीच दोबारा व्यापार वार्ता शुरू होने की संभावना की खबर से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिकी बाजार पर दूरसंचार और उपभोक्ता प्रधान वस्तुओं में मजबूती का भी सकारात्मक असर देखने को मिला।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27.86 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 25,998.92 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 18.24 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 7,954.23 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.03 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 2,888.92 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.85% की बढ़त के साथ 79.74 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!