शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़त, नैस्डैक 8,000 के पार

गुरुवार को ऐप्पल के शेयर में आयी तेजी तकनीकी शेयरों को सहारा मिला, जिससे अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

चीन ने अमेरिका के साथ नयी व्यापार वार्ता का स्वागत किया है, जिससे व्यापार तनाव में कमी आयी है। मगर कल यूरोपीय बाजारों में बिकवाली देखी गयी।
शु्क्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 147.57 अंक या 0.57% की बढ़त के साथ 26,145.99 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 59.48 अंक या 0.75% की मजबूती के साथ 8,013.71 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 15.26 अंक या 0.53% की तेजी के साथ 2,904.18 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.00% की कमजोरी के साथ 78.18 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!