शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प के चीन पर नये अमेरिकी शुल्क के बयान से फिसले एशियाई बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे चीन के 200 अरब डॉलर के सामानों पर आयात शुल्क लगायेंगे।

ये आयात शुल्क 10% होंगे। ट्रम्प के इस बयान से आज एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है। उनके बयान का अमेरिकी बाजारों पर भी नकारात्मक असर पड़ा है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.42 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 248.18 अंक या 1.07% की वृद्धि के साथ 23,342.85 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 209.18 अंक या 0.78% की कमजोरी के साथ 26,723.67 पर चल रहा है। वहीं केवल चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की बढ़त और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.65% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!