शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मजबूत शुरुआत, धातू और फार्मा शेयरों में मजबूती

बुधवार को सकारात्मक रुझान मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

आज शुरुआती सत्र में सभी सेक्टरों में तेजी है, जिनमें धातू और फार्मा शेयर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,290.67 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,432.93 पर खुला। 9.30 बजे के करीब सेंसेक्स 98.29 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 37,388.96 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,278.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,326.65 पर खुल कर 33.15 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 11,312.05 पर चल रहा है।
इस समय प्रमुख बाजारों के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी सकारात्मक माहौल है। बीएसई मिडकैप में 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल 100 दोनों में 0.34% की तेजी है। इस समय निफ्टी के 50 में से 38 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 23 मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!