शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में अचानक अफरा-तफरी, सेंसेक्स करीब डेढ़ हजार अंक टूटा

आज सुबह से भारतीय शेयर बाजार में अच्छी मजबूती चल रही थी, मगर दोपहर के कारोबार में अचानक ही बाजार में भयानक बिकवाली उभरी और सेंसेक्स देखते-ही-देखते आज के ऊपरी स्तर से करीब डेढ़ हजार अंक तक टूट गया।

करीब सवा बारह बजे के बाद यह बिकवाली शुरू हुई, जब सेंसेक्स 37,400 के आस-पास चल रहा था और सवा एक बजते-बजते सेंसेक्स ने कुछ पलों के लिए 36,000 से नीचे का स्तर भी छू लिया। आज सुबह के कारोबार में सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 37,489 का था, जबकि दोपहर करीब 1.10 बजे यह 35,994 के निचले स्तर पर आ गया। इस तरह ऊपरी स्तर से इसमें 1,496 अंक या करीब 4% की भारी गिरावट आ गयी। हालाँकि इसके बाद यह थोड़ा सँभला है और करीब डेढ़ बजे यह वापस 37,000 के आस-पास आ गया है। यानी इसमें अब केवल सवा सौ अंकों की गिरावट चल रही है।
एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी दिन के ऊपरी स्तर 11,347 से गिर कर 10,866 के निचले स्तर तक फिसलता चला गया। इस तरह निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर से 480 अंक या करीब 4.23% तक गिर गया। मगर इसके बाद अब यह भी वापस सँभला है।
(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2018) (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!