शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस हफ्ते सेंसेक्स को लग गयी 1,249 अंक की चपत

बीते हफ्ते के दौरान कामकाज वाले चारों दिन भारतीय शेयर बाजार लगातार गिरता ही रहा। गुरुवार 20 सितंबर को मुहर्रम के कारण छुट्टी थी।

इन चार दिनों की गिरावट में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,249 अंक या 3.28% अंक नीचे फिसल गया। इससे पिछले शुक्रवार यानी 14 सितंबर को सेंसेक्स 38,091 पर बंद हुआ था, जबकि आज का बंद स्तर 36,842 का रहा।
इस दौरान निफ्टी 50 में भी 372 अंक या 3.23% की कमजोरी आ गयी। यह 14 सितंबर के बंद स्तर 11,515 से गिर कर आज 11,143 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!