शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता रुकी, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

चीन के अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता रोकने के बीच कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत हुई है।

रूस के कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के इंकार से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आयी है। सोमवार को कुछ एशियाई बाजार बंद हैं।
भारतीय समय के मुताबिक 8.25 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 315.31 अंक या 1.13% की कमजोरी के साथ 27,638.27 पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.34% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.30% की मजबूती है। आज जापान का निक्केई (Nikkei), चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) अवकाश के कारण बंद हैं। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!