शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हुई भारी बिकवाली, निफ्टी 11,000 के नीचे फिसला

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।

सर्वाधिक कमजोरी वित्तीय शेयरों और खास कर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के शेयरों में आयी, जिससे निफ्टी 11,000 के नीचे फिसल गया। आज डॉलर के मुकाबले रुपये तथा छोटे-मँझोले शेयरों में भी बिकवाली हुई। वित्तीय शेयरों के अलावा बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, धातू और फार्मा शेयरों में भी गिरावट देखी गयी, जबकि कमजोर रुपये से आईटी शेयरों को सहारा मिला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,841.60 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,924.72 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,216.95 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 536.58 अंक या 1.46% की कमजोरी के साथ 36,305.02 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,143.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,164.40 पर खुल कर 175.70 अंक या 1.70% की कमजोरी के साथ 10,967.40 पर बंद हुआ। आज सत्र के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 10,943.60 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में भी कमजोरी देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.40% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 2.72% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 2.77% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 2.71% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 09 शेयरों में मजबूती और 41 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 05 शेयरों में मजबूती और 25 शेयरों में कमजोरी आयी। सेंसेक्स का एक शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस में 4.51%, कोल इंडिया में 2.10%, इन्फोसिस में 1.56%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.27% और एनटीपीसी में 0.57% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 6.46%, एचडीएफसी में 6.22%, इंडसइंड बैंक में 4.94%, अदाणी पोर्ट्स में 4.49%, भारती एयरटेल में 4.00% और टाटा मोटर्स में 3.98% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख