शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन-अमेरिका के बीच व्यापार तनाव से दबाव में एशियाई बाजार

मंगलवार को शुरुआती सत्र में एशियाई बाजार दबाव में दिख रहे हैं।

चीन और अमेरिका द्वारा एक-दूसरे पर नये आयात शुल्क लगाने का निवेशकों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट आयी है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 39.98 अंक या 0.17% की वृद्धि के साथ 23,909.91 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 454.19 अंक या 1.62% की कमजोरी के साथ 27,499.39 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.68% की कमजोरी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.40% की बढ़त है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.68% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!