शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट, नैस्डैक पहुँचा 8,000 के पार

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में गिरावट आयी।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट में बढ़त आयी, जिससे यह 8,000 के ऊपर बंद हुआ। कल एसऐंडपी पर चिप निर्माता और यूटिलिटीज शेयरों में कमजोरी का नकारात्मक असर पड़ा। उधर यूरोपीय बाजारों में मजबूती आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 69.84 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 26,492.21 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14.22 अंक या 0.18% की वृद्धि के साथ 8,007.47 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.81 अंक या 0.13% की कमजोरी के साथ 2,915.56 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.82% की बढ़त के साथ 81.87 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!