शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, निफ्टी 11,100 के ऊपर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ खुले हैं।

आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में खुले। साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी सकारात्मक स्थिति है। इससे पहले यूरोपीय और एशियाई बाजारों से भी सकारात्मक रुझान मिले हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,652.06 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,936.64 पर खुला। 9.30 बजे के करीब सेंसेक्स 80.37 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 36,732.43 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,067.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,145.55 पर खुल कर 34.65 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 11,102.10 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.93% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.71% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.83% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.02% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 32 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 14 मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!