शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एफएमसीजी और आईटी शेयरों में गिरावट के कारण फिसला बाजार

बुधवार को एफएमसीजी और आईटी शेयरों में गिरावट का बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों पर नकारात्मक असर पड़ा।

साथ ही ऑटो और तकनीकी शेयरों में भी कमजोरी आयी। वहीं मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऊर्जा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,652.06 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,936.64 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,357.93 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 109.79 अंक या 0.30% की कमजोरी के साथ 36,542.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,067.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,145.55 पर खुल कर 13.65 अंक या 0.12% की कमजोरी के साथ 11,053.80 पर बंद हुआ। आज सत्र के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 10,993.05 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.42% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.12% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.31% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.08% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 25 शेयरों में मजबूती और 25 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 12 शेयरों में मजबूती और 19 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 4.70%, यस बैंक में 1.73%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.72%, टाटा स्टील में 1.52%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.05% और एचडीएफसी बैंक में 0.80% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 3.15%, विप्रो में 2.91%, आईटीसी में 2.67%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.31%, मारुति सुजुकी में 1.99% और टीसीएस में 1.91% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख