शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत शुरुआत के बाद गिरे सेंसेक्स और निफ्टी

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बाद बिकवाली देखने को मिल रही है।

इससे सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में पहुँच गये हैं, जबकि छोटे-मँझोले बाजारों में अधिक कमजोरी आयी है। इससे पहले वैश्विक बाजारों में मजबूती देखी गयी थी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,324.17 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,452.74 पर खुला। 9.30 बजे के करीब सेंसेक्स 11.87 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 36,312.30 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,977.55 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,008.10 पर खुल कर 25.10 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 10,952.45 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में अधिक कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 1.34% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.87% की गिरावट है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 1.53% और निफ्टी स्मॉल 100 में 3.40% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के 50 में से 15 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 9 मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!