शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी हल्की मजबूती, सितंबर तिमाही में 7.2% चढ़ा एसऐंडपी 500

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती आयी।

वहीं कल समाप्त हुई तिमाही में एसऐंडपी 500 में 7.2% की मजबूती आयी, जो इसके लिए 2013 की चौथी तिमाही के बाद सबसे शानदार तिमाही रही है। जुलाई-सितंबर तिमाही में नैस्डैक में 7.1% और डॉव जोंस में 9.1% की मजबूती आयी है। अमेरिकी बाजार में 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में स्वास्थ्य क्षेत्र ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 14.1% की मजबूती आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 18.38 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 26,458.31 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4.38 अंक या 0.05% की मजबूती के साथ 8,046.35 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,913.98 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.21% की मजबूती के साथ 82.72 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!