शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में फिसला बाजार, बैंक और वाहन शेयरों में बिकवाली

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती सत्र में कमजोरी दिख रही है।

सुबह बैंकों को अलावा वाहन और धातू कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हो रही है। निफ्टी 11,000 और सेंसेक्स 36,200 के नीचे फिसल गया है। इससे पहले एशियाई बाजारों में सकारात्मक शुरुआत हुई थी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,227.14 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,274.25 पर खुला। 9.30 बजे के करीब सेंसेक्स 65.99 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 36,161.15 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,930.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,930.90 पर खुल कर 41.50 अंक या 0.38% की कमजोरी के साथ 10,888.95 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में अधिक कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 1.09% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.72% की गिरावट है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 1.32% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.71% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के 50 में से 19 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 14 मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!