शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट, 200 अंक टूटा डॉव जोंस

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी, जिसमें एसऐंडपी और नैस्डैक ने 25 जून के बाद सबसे खराब प्रदर्शन किया।

वहीं पिछले 6 सत्रों में डॉव जोंस में पहली गिरावट आयी। गौरतलब है कि मजबूत आर्थिक आँकड़ों के कारण अमेरिकी ट्रेजरी में बढ़त जारी है, जिससे मुद्रास्फीति में तेजी की चिंता बढ़ रही है। इसी का अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। उधर यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 200.91 अंक या 0.75% की कमजोरी के साथ 26,627.48 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 145.57 अंक या 1.81% की गिरावट के साथ 7,879.51 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.9 अंक या 0.82% की कमजोरी के साथ 2,901.82 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.02% की गिरावट के साथ 84.58 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!