शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उम्मीद से कमजोर रोजगार आँकड़ों से अमेरिकी बाजार में गिरावट

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

सितंबर में अमेरिका में 1.34 लाख लोगों को रोजगार मिला, जबकि 1.85 लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान लगाया था। हालाँकि अमेरिकी बेरोजगारी दर 1969 के बाद सबसे निचल स्तर पर फिसल गयी है। वहीं अमेरिका में 10-वर्षीय नोट यील्ड सात साल के शिखर पर पहुँच गये, जिससे आवास निर्माण शेयरों में कमजोरी आयी। उधर यूरोपीय बाजारों में हुई बिकवाली से सभी प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 180.43 अंक या 0.68% की कमजोरी के साथ 26,447.05 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 91.06 अंक या 1.16% की गिरावट के साथ 7,788.45 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 16.04 अंक या 0.55% की कमजोरी के साथ 2,885.57 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.50% की गिरावट के साथ 84.16 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!