शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में मजबूती

मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सुबह फार्मा, ऊर्जा और वित्तीय शेयरों में खरीदारी हो रही है। रुपया भी डॉलर की तुलना में 74.06 के बंद भाव के मुकाबले 73.87 पर खुला।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,474.38 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,651.82 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 146.84 अंक या 0.43% की बढ़त के साथ 34,621.22 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,348.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,390.30 पर खुल कर 13.00 अंक या 0.13% की हल्की मजबूती के साथ 10,361.05 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.21% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.29% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.23% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.50% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के 50 में से 29 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 19 मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!