शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में बढ़ोतरी, वाहन और बैंक शेयरों में खरीदारी

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बावजूद बुधवार को शुरुआती सत्र में भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है।

सुबह वाहन, इन्फ्रा, बैंक और कंज्यूमर शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिल रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,299.47 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,493.21 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 75.93 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 34,375.40 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,301.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,331.85 पर खुल कर 26.00 अंक या 0.25% की हल्की मजबूती के साथ 10,327.05 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 1.25% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.83% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 1.35% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.36% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के 50 में से 40 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 24 मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख