शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जबरदस्त उछाल, 461 अंक चढ़ा सेंसेक्स

बुधवार को वित्तीय शेयरों में हुई खरीदारी से भारतीय शेयर बाजार में शानदार मजबूती दर्ज की गयी।

आज वित्तीय शेयरों के अलावा रियल्टी, वाहन और कंज्यूमर ड्यूरेबल से भी बाजार को सहारा मिला। स्टेट बैंक ने कहा है कि यह एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) से 30,000 करोड़ रुपये तक का ऋण खरीद सकता है। बैंक के इस बयान से वित्तीय शेयरों में मजबूती आयी। वहीं एशियाई मुद्राओं में आयी मजबूती से डॉलर के मुकाबले आज रुपया भी मजबूत हुआ।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 34,299.47 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34,493.21 पर खुला और कारोबार के दौरान 34,858.35 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 461.42 अंक या 1.35% की मजबूती के साथ 34,760.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,301.05 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,331.85 पर खुल कर 159.05 अंक या 1.54% की बढ़ोतरी के साथ 10,460.10 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,482.35 और निचला स्तर 10,318.25 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले बाजारों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 4.23% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 3.67% की तेजी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 4.14% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 4.05% की बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 42 शेयरों में मजबूती और 08 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 26 शेयरों में मजबूती और 05 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 6.62%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 5.88%, मारुति सुजुकी में 4.77%, यस बैंक में 4.44%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.18% और वेदांत में 2.86% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इन्फोसिस में 2.38%, टीसीएस में 2.27%, सन फार्मा में 1.12%, विप्रो में 1.05%, और कोल इंडिया में 0.48% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख