शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट, 4% से अधिक गिरा नैस्डैक कंपोजिट

तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण बुधवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त कमजोरी दर्ज की गयी।

गौरतलब है कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के बावजूद सूचकांक रिकॉर्ड स्तरों पर पहुँचे थे, मगर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के वैश्विक आर्थिक दर के अनुमान को घटाने से वैश्विक शेयर बाजारों में निवेशकों का आत्मविश्वास डगमगा गया है। स्विस वैक्यूम वाल्व निर्माता वीएटी ग्रुप ने कहा है कि चिप उपकरण निर्माताओं की ओर से माँग घट रही है। इस बयान से तकनीकी शेयरों में सर्वाधिक गिरावट सेमीकंडक्टर शेयरों में आयी। उधर यूरोपीय बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 831.83 अंक या 3.15% की कमजोरी के साथ 25,598.74 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 315.96 अंक या 4.08% की गिरावट के साथ 7,422.05 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 94.66 अंक या 3.29% की कमजोरी के साथ 2,785.68 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.30% की गिरावट के साथ 83.09 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!