शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार युद्ध और दरों में वृद्धि की चिंता से अमेरिकी बाजार में कमजोरी

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट आयी, जिसमें एसऐंडपी लगातार छठे सत्र में नीचे फिसला।

निवेशकों में चीन के साथ व्यापार युद्ध और ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर चिंता है, जिसका असर पूरे बाजार पर पड़ रहा है। साथ ही तेल की कीमतों में गिरावट से ऊर्जा शेयर दबाव में रहे। कल यूरोपीय बाजारों में भी तीखी गिरावट आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 545.91 अंक या 2.13% की कमजोरी के साथ 25,052.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 92.98 अंक या 1.25% की गिरावट के साथ 7,329.06 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 57.31 अंक या 2.06% की कमजोरी के साथ 2,728.37 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.53% की गिरावट के साथ 80.26 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!