शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 732 अंक मजबूत

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

आज बीएसई पर आईटी और तकनीकी शेयरों को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में मजबूती आयी। ऑटो में 4.01%, जबकि धातु, रियल्टी, प्राथमिक वस्तु, तेल-गैस और ऊर्जा क्षेत्र में 3% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। आज शाम आने वाले मुद्रास्फीति आँकड़ों से पहले डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती आयी। वहीं एशियाई और यूरोपीय बाजारों से भी बाजार को थोड़े सकारात्मक रुझान मिले।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 34,001.15 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34,291.92 पर खुला और कारोबार के दौरान 34,808.42 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 732.43 अंक या 2.15% की मजबूती के साथ 34,733.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,234.65 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,331.55 पर खुल कर 237.85 अंक या 2.32% की बढ़ोतरी के साथ 10,472.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,492.45 और निचला स्तर 10,322.15 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले बाजारों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.42% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 2.60% की तेजी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 2.88% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 2.76% की बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 46 शेयरों में मजबूती और 04 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 30 शेयरों में मजबूती और केवल 1 शेयर में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी में 5.89%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 5.29%, कोटक महिंद्रा बैंक में 4.87%, कोल इंडिया में 4.56%, बजाज ऑटो में 4.35% और इंडसइंड बैंक में 3.71% की बढ़त आयी। आज केवल टीसीएस में 3.10% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख