शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण फिसला अमेरिकी बाजार

तकनीकी शेयरों में कमजोरी से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

साथ ही निवेशकों के बीच ब्याज दरों और कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर चिंता है। कल अमेरिकी बाजार में तकनीकी सूचकांक 1.6% नीचे गिरा। साथ ही कल अमेरिकी कोष विभाग द्वारा जारी आँकड़ों में बताया गया है कि 2012 के बाद वित्त वर्ष 2017-18 में अमेरिका का घाटा सबसे अधिक रहा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 89.44 अंक या 0.35% की कमजोरी के साथ 25,250.55 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 66.15 अंक या 0.88% की गिरावट के साथ 7,430.74 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 16.34 अंक या 0.59% की कमजोरी के साथ 2,750.79 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.43% की बढ़त के साथ 80.78 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!