शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत, 152 अंक चढ़ा हैंग-सेंग

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

हालाँकि तुर्की में एक सऊदी अरब के पत्रकार के गायब हो जाने के बाद तेल समृद्ध साम्राज्य और पश्चिमी देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राज्य के सचिव माइक पोम्पियो को इस मामले में सऊदी भेजा है। गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।
भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 136.24 अंक या 0.61% की बढ़त के साथ 22,407.54 पर है। दूसरी ओर केवल हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 152.28 अंक या 0.60% की मजबूती के साथ 25,597.34 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.21% की बढ़त और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.04% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.34% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.74% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!