शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, रुपये में हल्की मजबूती

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

आज रुपया भी डॉलर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ खुला है। एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुझान मिलने के बाद भारतीय बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी मजबूती है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,865.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,004.33 पर खुला और अभी तक के कारोबार में 35,049.60 के स्तर तक चढ़ा। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 154.41 अंक या 0.44% की मजबूती के साथ 35,019.51 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,512.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,550.15 पर खुल कर 38.95 अंक या 0.37% की तेजी के साथ 10,551.45 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.75% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.86% की तेजी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 1.00% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.47% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के 50 में से 36 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 22 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!