शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बीच मिला-जुला रहा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

कल समाप्त हुए हफ्ते में डॉव जोंस में 0.4% की बढ़त आयी। डॉव जोंस में पिछले 4 हफ्तों में पहली साप्ताहिक बढ़त आयी है। कल डॉव जोंस को बेहतर वित्तीय नतीजों से प्रोक्टर ऐंड गैम्बल में आयी उछाल से सहारा मिला। हालाँकि कल तकनीकी शेयरों में कमजोरी के कारण नैस्डैक और एसऐंडपी में भी गिरावट आयी। उधर यूरोपीय बाजारों में मिली-जुली स्थिति रही।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 64.89 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 25,444.34 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 36.11 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 7,449.03 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 2,767.78 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.61% की बढ़त के साथ 79.78 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!