शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अमेरिकी बाजार में कमजोरी

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में आयी तीखी गिरावट के बीच अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

अमेरिका में आगामी मध्यावधि चुनावों और इटली के बजट को लेकर भी निवेशकों में चिंता है। वहीं सऊदी अरब ने कहा है कि वो फौरन कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ा सकता है। इस खबर से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आयी, जिससे एसऐंडपी 500 का ऊर्जा इंडेक्स 2.7% गिरा। उधर कल यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 125.98 अंक या 0.50% की कमजोरी के साथ 25,191.43 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 31.09 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 7,437.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 15.19 अंक या 0.55% की कमजोरी के साथ 2,740.69 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.43% की तीखी गिरावट के साथ 76.44 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!