शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट से एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट का असर बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में देखने को मिल रहा है।

अमेरिका में कंपनियों के वित्तीय नतीजों और तेल की कीमतों में आयी गिरावट से निवेशकों में चिंता है। सऊदी अरब के फौरन कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने के बयान से कच्चे तेल के दाम 2 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गये हैं।
भारतीय समय के मुताबिक 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 27.06 अंक या 0.12% की कमजोरी के साथ 21,983.72 पर है। दूसरी ओर केवल हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 59.99 अंक या 0.24% की गिरावट के साथ 25,286.56 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.17% की गिरावट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.25% की बढ़त दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.27% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.73% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!