शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई (BSE) शुरू करेगा ओमान क्रूड ऑयल कॉन्ट्रैक्ट

प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई (BSE) को हाल ही शुरू किये गये अपने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेग्मेंट (Commodity Derivatives Segment) पर ओमान क्रूड ऑयल कॉन्ट्रैक्ट (Oman Crude Oil Contract) शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

बीएसई ने 01 अक्टूबर से सोना और चाँदी कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिये कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेग्मेंट में कदम रखा है। बीएसई ओमान क्रूड ऑयल फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स को मध्य-पूर्व के प्रमुख ऊर्जा-केंद्रित कमोडिटीज सूचकांक दुबई मर्केंटाइल एक्सचेंज (डीएमएक्स) पर स्थापित किया जायेगा।
बीएसई ने हाल ही में क्रूड ऑयल कॉम्प्लेक्स में कमोडिटी डेरिवेटिव्स के विस्तार और व्यवस्थित विकास के लिए डीएमएक्स के समझौता किया था। खबरों के अनुसार अधिकतर भारतीय तेल उत्पादक और उपभोक्ता ओमान तेल के हाजिर भाव को व्यापार के लिए बेंचमार्क की तरह देख रहे हैं। पिछले 5 सालों में ओमान क्रूड ऑयल की औसत वितरण योग्य आपूर्ति 2.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!