शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी ने गँवायी साल की सारी बढ़त

बुधवार को अमेरिकी बाजार में आयी जबरदस्त गिरावट के साथ ही डॉव जोंस और एसऐंडपी ने 2018 की सारी बढ़त गँवा दी है।

निराशाजनक रुझानों के कारण कंपनियों के मुनाफे और कमजोर आवास बिक्री आँकड़ों से अर्थव्यवस्था को लेकर घबराहट बढ़ी है। कल नैस्डैक में भी 18 अगस्त 2011 के बाद की प्रतिशत में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा है कि शुल्क वृद्धि के कारण फैक्ट्रियों ने कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही कल यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 608.01 अंक या 2.41% की कमजोरी के साथ 24,583.42 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 329.13 अंक या 4.43% की गिरावट के साथ 7,108.40 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 84.59 अंक या 3.09% की कमजोरी के साथ 2,656.10 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.35% की गिरावट के साथ 76.17 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!