शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लौटी हरियाली, 401 अंक उछला डॉव जोंस

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

माइक्रोसॉफ्ट के बेहतर वित्तीय नतीजों से तकनीकी शेयरों को सहारा मिला, जिससे नैस्डैक में मार्च के बाद सर्वाधिक दैनिक मजबूती आयी। इससे पहले बुधवार को नैस्डैक में 2011 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट आयी थी। इसके अलावा डॉव जोंस और एसऐंडपी ने 2018 में फिर से बढ़त हासिल कर ली है। कल यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 401.13 अंक या 1.63% की बढ़त के साथ 24,984.55 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 209.93 अंक या 2.95% की मजबूती के साथ 7,318.34 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 49.47 अंक या 1.86% की बढ़त के साथ 2,705.57 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.94% की मजबूती के साथ 76.89 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!