शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मजबूती के बावजूद एशियाई बाजारों में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एशियाई बाजारों में कमजोरी है।

चीन के शंघाई कंपोजिट को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट दिख रही है। हालाँकि इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के बेहतर वित्तीय नतीजों से अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों को सहारा मिला, जिससे नैस्डैक में मार्च के बाद सर्वाधिक दैनिक मजबूती आयी। अमेरिकी बाजार के बाकी दोनों सूचकांकों में भी अच्छी बढ़त आयी। वहीं गुरुवार को यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
भारतीय समय के मुताबिक 8.33 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 47.23 अंक या 0.22% की कमजोरी के साथ 21,221.50 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 115.83 अंक या 0.46% की गिरावट के साथ 24,878.63 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.31% की बढ़त और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.15% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.54% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.32% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!