शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों से बाजार में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

बाजार पर एशियाई बाजारों में आय़ी गिरावट का असर दिख रहा है। हालाँकि कल अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूती आयी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, यस बैंक, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में गिरावट से भी सूचकांकों पर दबाव है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,690.09 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 33,776.80 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 33,457.94 के निचले स्तर तक फिसला है। 9.20 बजे सेंसेक्स 140.29 अंक या 0.42% की कमजोरी के साथ 33,549.80 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,124.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,122.35 पर खुल कर 60.10 अंक या 0.59% की गिरावट के साथ 10,064.80 पर चल रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। केवल बीएसई मिडकैप में 0.47% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.57% की कमजोरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.79% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.23% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के 50 में से केवल 09 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से सिर्फ 05 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!