शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौतरफा बिकवाली से टूटा बाजार, 10,000 के किनारे पहुँचा निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी।

सभी सेक्टरों में बिकवाली से सूचकांकों पर काफी दबाव पड़ा। यहाँ तक कि कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट का भी बाजार पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सात महीनों के नये निचले स्तर तक फिसल गये हैं। वैश्विक व्यापार और आर्थिक विकास को लेकर निवेशकों में चिंता है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 33,690.09 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 33,776.80 पर खुला और कारोबार के दौरान 33,291.58 अंकों के निचले स्तर तक गिरा। आखिर में सेंसेक्स 340.78 अंक या 1.01% की गिरावट के साथ 33,349.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,124.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,122.35 पर खुल कर 94.90 अंक या 0.94% की कमजोरी के साथ 10,030.00 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,004.55 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,105 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,448 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 149 शेयर सपाट रहे।
वहीं आज छोटे-मँझोले बाजारों में हल्की कमजोरी दर्ज की गयी। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.11% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.04% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.12% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.63% की गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 16 शेयरों में मजबूती और 33 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर सपाट रहा। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 07 शेयरों में मजबूती और 24 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स में 2.09%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.41%, बजाज ऑटो में 1.13%, भारती एयरटेल में 1.06%, टाटा स्टील में 0.83% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.69% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 8.97%, ऐक्सिस बैंक में 4.04%, इंडसइंड बैंक में 3.14%, टीसीएस में 2.86%, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.48% और ओएनजीसी में 2.47% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख