शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सकारात्मक शुरुआत, 166 अंक चढ़ा निक्केई

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

हालाँकि यूएस-चीन व्यापार युद्ध के नये दौर की खबर से निवेशक सतर्क हैं। नयी खबर के अनुसार दिसंबर के शुरुआती दिनों में अमेरिका चीन के बाकी सामानों पर भी शुल्क लगा सकता है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और शी जिनपिंग के बीच वार्ता असफल पर होने पर लिया जा सकता है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 166.53 अंक या 0.79% की मजबूती के साथ 21,316.33 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 55.77 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 24,756.27 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.23% की मजबूती और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.35% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.34% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!