शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती काराबोर के दौरान बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 34,000 के नीचे

मंगलवार को सपाट शुरुआत के बाद बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आयी है।

आज डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ है। डॉलर की तुलना में रुपया इस समय 73.58 पर है, जबकि कल यह 73.44 पर बंद हुआ था। हालाँकि आज छोटे-मँझोले सूचकांकों में मजबूती है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,067.40 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,068.92 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 33,931.47 के निचले स्तर तक फिसला। 9.40 बजे के करीब सेंसेक्स 97.32 अंक या 0.29% की कमजोरी के साथ 33,970.08 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,250.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,239.40 पर खुल कर 22.00 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 10,228.85 पर है।
हालाँकि आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में बढ़ोतरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.81% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.80% की मजबूती है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.80% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.27% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के 50 में से 26 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 15 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!