शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन आयी अमेरिकी बाजार में मजबूती

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती दर्ज की गयी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार वार्ता बेहतर तरीके से आगे बढ़ रही है। उनके इस बयान का अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला। साथ ही कंपनियों के परिणामों का नवीनतम दौर ज्यादातर बेहतर रहा। वहीं कल यूरोपीय बाजार में मिली-जुली स्थिति रही।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 264.98 अंक या 1.06% की बढ़त के साथ 25,380.74 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 128.15 अंक या 1.75% की मजबूती के साथ 7,434.06 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 28.63 अंक या 1.06% की बढ़त के साथ 2,740.37 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 75.50 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!